Advertisment

Noida Political news: अभिषेक शर्मा बने भाजपा जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष बने महेश चौहान

भाजपाने रविवार को गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया है। पार्टी ने युवा और जोशीले कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा को नया जिला अध्यक्ष व महेश चौहान को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

author-image
Mukesh Pandit
BJP Prasident

Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से चल रही उठापटक के बीच आखिर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया है। पार्टी ने युवा और जोशीले कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा को नया जिला अध्यक्ष व महेश चौहान को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष व नोएडा महानगर अध्यक्ष की घोषणा भाजपा कार्यालय पर पूर्व सांसद मेरठ  राजेन्द्र अग्रवाल व ज़िला चुनाव अधिकारी एमएलसी विजय शिवहरे ने दोनों पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है। 

आम सहमति से जिलाध्यक्ष का चयन किया

ज़िला चुनाव अधिकारी एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि संगठन पर्व के तहत पार्टी की तरफ से कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें व्यापक स्तर पर विचार विमर्श पदाधिकारियों जनप्रतिनिधि की सहमति से एक आम सहमति से पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्षों का चयन किया गया है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। 

अध्यक्ष चुने जाने पर किया आभार व्यक्त

महेश चौहान और अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पार्टी के विचारधारा को जनजन तक ले जाऊंगा। 2027 के चुनाव में पार्टी के नीतियों को जनजन तक पहुंचाएंगे। महानगर अध्यक्ष के साथ मिलकर जिले में काम करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और टीमवर्क से काम करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और नए अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहति बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विद्यार्थी परिषद से जुडकर संगठन के लिए किया काम

अभिषेक शर्मा का परिवार संघ से जुड़ा रहा है जिसका लाभ उन्हें मिला है, साथ ही युवा होने के कारण भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। अभिषेक शर्मा पेशे से वकील है और वे पूर्व में भाजपा के जिला मंत्री भी रहे हैं। इससे पूर्व वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री रहे हैं। बचपन से कर्मठ और कर्मशील अभिषेक शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के निजी सचिव भी रहे चुके हैं। 

Advertisment

अभिषेक शर्मा के बनने से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित

अभिषेक शर्मा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से जहां युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है वहीं पार्टी के पुराने नेताओं का भी शर्मा को साथ मिलेगा। सौम्य, सरल और सांगठनिक समझ वाले अभिषेक शर्मा पार्टी में कई केंद्रीय नेताओं के भी करीबी हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनने से जिला और प्रदेश में होने वाले चुनावों पर भी असर देखने को मिलेगा। अभिषेक शर्मा के अध्यक्ष बनाए जाने पर कई केंद्रीय और प्रदेश और जिला के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामना दी है। जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद अभिषेक शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। 

एबीवीपी में जिला प्रमुख के पद पर रहे हैं अभिषेक

अभिषेक ने 2002 -2006 एबीवीपी में जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया। 2006 में जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के रूप में कार्य किया। 2008 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा एवं 2011 में जिला मंत्री भाजपा गौतम बुद्ध नगर के रूप में भाजपा को बूथ स्तर पर मज़बूत करने का कार्य किया। 2012 के विधान सभा चुनाव, 2014 लोकसभा चुनाव,2017 विधान सभा चुनाव,2019 लोकसभा चुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर सहभागिता की एवं पार्टी के अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी रही।

Advertisment
Advertisment
Advertisment