Advertisment

Noida समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंप ज्ञापन, बोले " हमले के पीछे भाजपा का खुला संरक्षण"

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर तुरंत रोक लगाई जाए। सपा सांसद रामजीलाल के आवास तथा हाल ही में उनके काफिले पर हुए कातिलाना हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

author-image
Jyoti Yadav
Noida Samajwadi Party staged a protest
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता | दलितों पर हो रहे अत्याचार व समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूड पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना तथा प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में बेहाल कानून व्यवस्था और सांसद रामजी लाल सुमन के साथ अलोकतांत्रित व्यवहार सहित प्रदेश में लगातार हो रहे संविधार विरोधी कृत्यों को आपके संज्ञान में लाना चाहती है। 

हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर तुरंत रोक लगाई जाए। सपा सांसद रामजीलाल के आवास तथा हाल ही में उनके काफिले पर हुए कातिलाना हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा सांसद पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हमले के पीछे प्रदेश की भाजपा सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इसलिए हमलावरों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता, महामंत्री विकास यादव, सपा के वरिष्ठ नेता भीष्म यादव, देवेंद्र सिंह अवाना, जगत चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष रेसपाल अवाना, देवेंद्र गुर्जर, बबलू चौहान, रामवीर यादव, मुन्ना आलम, शालिनी खारी, कालू यादव आदि मौजूद रहे।

Advertisment
samajwadi party Noida
Advertisment
Advertisment