Advertisment

Noida में 5 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 के पैर में लगी गोली, राहगीरों से करते थे लूटपाट

नोएडा में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गोली लगी है। जबकि एक बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। ये सभी बदमाश राह चलते लोगों से लूटपाट करते थे। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

author-image
Mukesh Pandit
NOIDA POLICE

Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता।

नोएडा में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गोली लगी है। जबकि एक बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। ये सभी बदमाश राह चलते लोगों से लूटपाट करते थे। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस की इसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

पुलिस की जवाबी कारवाई

थाना फेस 3 पुलिस टीपीनगर चौराहे पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से एक बिना नंबर प्लेट की कार आती दिखाई दी।  रूकने का इशारा किया लेकिन नही रूका। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो कार सवार गढ़ी गोल चक्कर की तरफ जाने लगे। सामने से पुलिस पार्टी को आता देख अपने आप को घिरता हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। 

Advertisment

पुलिस ने जवाबी कारवाई में  तीनों बदमाशों को गोली लगी। बदमाशों की पहचान लक्की उर्फ काकसी राठौर,  सौरभ चौहान, सत्यम के रूप में हुई है। इनके कब्जे से तीन तमंचा, एक कार बिना नंबर प्लेट बरामद की गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। ये लोग राह चलते लोगों से लूटपाट करते थे। 

सेक्टर 20 क्षेत्र में हुई मुठभेड़

थाना सेक्टर-20 पुलिस डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास चेकिंग कर रही थी।  सामने से बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। वह नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस ने करीब 1 किमी तक बदमाशों का पीछा किया। बदमाश भगते हुए  सेक्टर 18 मल्टी लेवल पार्किंग के पास पहुंचे। वहां बदमाशों ने अपने को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस ने जवाबी फायर किया। एक बदमाश गोली लगी। 

Advertisment

बदमाश की पहचान रोशन हुई। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।  जिसे कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। इसकी पहचान अनवर हुई है। मौके से मोटर साइकिल स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट बरामद की गई। पकड़े गए बदमाश रोशन पर 13 मुकदमा और अनवर पर चार से ज्यादा मुकदमा दर्ज है।

Advertisment
Advertisment