Advertisment

Seema और Sachin घर गूंजी किलकारियां, सीमा ने बेटी को दिया जन्म

सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर किलकारियां गूंजी हैं! सीमा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर ने फिर से उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर ने अपने पांचवे बच्चे को जन्म दे दिया है।

author-image
Jyoti Yadav
सीमा हैदर
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर किलकारियां गूंजी हैं! सीमा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर ने फिर से उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। जी हां, अपने 4 बच्चों को लेकर अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर ने 
अपने पांचवे बच्चे को जन्म दे दिया है। मंगलवार सुबह चार बजे सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह, जो सीमा को अपनी बहन मानते हैं, ने इस खुशखबरी को साझा किया। 

 नाम के लिए लोगों से मांगे जा रहे सुझाव 

Advertisment

नन्ही परी के आगमन से पूरा परिवार बेहद खुश है और अब नामकरण की तैयारियाँ जोरों पर हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। बेटी के जन्म से पहले सीमा की गोदभराई की रस्म पूरी की गई थी। इस मौके पर उनके मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनकी माता भी शामिल हुईं। पड़ोस की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर इस रस्म को और खास बना दिया।

PUBG गेम से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सीमा और सचिन की प्रेम कहानी PUBG गेम से शुरू हुई थी। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया, ताकि सचिन के साथ रह सकें।सीमा ने पाकिस्तान से शारजाह, फिर काठमांडू होते हुए भारत में प्रवेश किया। वहाँ से बस से नोएडा पहुँची, जहाँ सचिन पहले से उनका इंतजार कर रहा था।

Advertisment

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं सीमा 

हालांकि, भारत आने के कुछ ही हफ्तों बाद 4 जुलाई को सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई और वे अब साथ रह रहे हैं। सीमा हैदर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। त्योहारों से लेकर खास मौकों तक, वे सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। 

Advertisment
Advertisment