Advertisment

GBU के Shakti Singh को बाबा शीतला गोल्ड कप भारत Kesari Dangal में मिला तीसरा स्थान

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र शक्ति सिंह ने नोएडा सेक्टर-73 स्थित ग्राम सर्फाबाद में आयोजित ऐतिहासिक बाबा शीतला गोल्ड कप भारत केसरी दंगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

author-image
YBN News
शक्ति सिंह
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र शक्ति सिंह ने नोएडा सेक्टर-73 स्थित ग्राम सर्फाबाद में आयोजित ऐतिहासिक बाबा शीतला गोल्ड कप भारत केसरी दंगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के पहलवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- WFI : खेल मंत्रालय ने कुश्‍ती का निलंबन लिया वापस, राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता हुआ साफ

स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्र हैं शक्ति सिंह

शक्ति सिंह, विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शक्ति सिंह ने भारत केसरी भार वर्ग (75 किलोग्राम से अधिक) में यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। शक्ति ने न केवल खेल में अपनी कुशलता का परिचय दिया, बल्कि अपनी पढ़ाई में भी अच्छे हैं, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। बौद्ध अध्ययन संकाय के सभी शिक्षकों ने शक्ति सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी सफलता को विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

यह भी पढ़ें- Greater Noida डीएम ने CM Dashboard Portal पर खराब रैंकिंग वाले विभागों को दिए कड़े निर्देश

विवि के अधिकारियों ने दी शक्ति सिंह को बधाई

Advertisment

विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों ने भी शक्ति सिंह को बधाई दी और उन्हें भविष्य में और अधिक पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। शक्ति सिंह की सफलता विश्वविद्यालय में उत्साह का कारण बन गई है और यह अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। उसने ने इससे पहले भी दो और प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुका है।

यह भी पढ़ें- Greater Noida के कई गांवों को मिलेगी जाम से राहत, peripheral road का निर्माण शुरू

Advertisment
Advertisment