Advertisment

Greater Noida में 2nd इंडिया इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का भव्य समापन

Greater Noida में 2nd इंडिया इंटरनेशनल Soft Tennis Championship का समापन हुआ, जिसमें 14 देशों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत (पुरुष) व जापान (महिला) ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीते।

author-image
Vibhoo Mishra
Sports
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित द्वितीय इंडिया इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप और प्रथम दक्षिण एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। 17 मार्च 2025 को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 14 देशों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें ईरान, कंबोडिया, जापान, कोरिया, थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, चेक गणराज्य, हंगरी और भारत शामिल थे।

sports

समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

Advertisment

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री बृजेश सिंह, आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णन, विधायक श्रीचंद शर्मा, एमएलसी समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंत्री बी.एल. वर्मा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को खेलों का केंद्र बनाने के लिए आधुनिक स्टेडियम और प्रशिक्षण अकादमियां विकसित कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णन ने खेलों और आत्म-अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि धैर्य, मानसिक दृढ़ता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है।

विजेताओं की सूची

Advertisment

टीम इवेंट 

पुरुष वर्ग: भारत | कंबोडिया | नेपाल, श्रीलंका

महिला वर्ग: जापान | भारत | कंबोडिया, नेपाल

Advertisment

सिंगल्स पुरुष वर्ग

जयमीना (भारत) - स्वर्ण पदक

ओम यादव (भारत) - रजत पदक

अतुल पटेल (भारत), उय पोन सोरेचेट (थाईलैंड) - कांस्य पदक

सिंगल्स महिला वर्ग

साकोन टोम्मी (जापान) - स्वर्ण पदक

टेम्मा मीका (जापान) - रजत पदक

कशिश सैनी (भारत), किहारा नाना (जापान) - कांस्य पदक

डबल्स पुरुष वर्ग

जयमीना एवं योगेश (भारत) - स्वर्ण पदक

अनिकेत एवं वनेश (भारत) - रजत पदक

अभिषेक एवं यशपाल (भारत), आर्यन एवं राजवीर (भारत) - कांस्य पदक

डबल्स महिला वर्ग

इम्मा मीका एवं साकोन टोमोमी (जापान) - स्वर्ण पदक

किहारा नाना एवं किहारा एना (जापान) - रजत पदक

मरियान एवं चेअवहोवी (कंबोडिया), आद्या एवं तनुश्री (भारत) - कांस्य पदक

मिक्स्ड डबल्स: विजेता जोड़ी

चाउवू एवं टेम्मा (कोरिया एवं जापान) - स्वर्ण पदक

सूचेयोन एवं साकोन टोमोमी (कोरिया एवं जापान) - रजत पदक

रागास्री एवं करणान (भारत), अनिकेत एवं तनुश्री (भारत) - कांस्य पदक

 

 

 

sports sports news greater noida
Advertisment
Advertisment