Advertisment

Noida : कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, लोगों ने NH-9 जाम किया

राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। अनुज को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी परिजनों को मिली। जिसके बाद परिजन एनएच-9 पर एकत्रित हो गए।

author-image
Jyoti Yadav
Noida में टियागो कार ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत, पति की हालत गंभीर
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन संवाददाता | नोएडा के थाना सेक्टर-63 के पास एसजेएम अस्पताल के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही एनएच-9 पर दंपती के परिजन एकत्रित हो गए । इस हादसे के कारण सुबह से ही हाई-वे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisment

बाइक दूर तक घिसटती हुई चली गई

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह सेक्टर-63 स्थित एसजेएम हॉस्पिटल के सामने एक टियागो कार (UP-14-FC-3702) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक सवार अनुज कुमार और मोनिका पति पत्नी है। दोनों बाइक से पूजा करके लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी बाइक दूर तक घिसटती हुई चली गई। जिससे अनुज और मोनिका दोनों के गंभीर चोट लगी। बताया गया कि मोनिका के सिर में चोट लगने से वो अचेत हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोनिका की उम्र 22 साल है। 

चालक मौके से फरार हो गया

Advertisment

राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। अनुज को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी परिजनों को मिली। जिसके बाद परिजन एनएच-9 पर एकत्रित हो गए। वहां हंगामा किया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस प्रशासन ने परिजनों से बातचीत की। आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद यहां यातायात को सामान्य किया गया।

Accident news Noida accident accident incident Accident Case Updates
Advertisment
Advertisment