/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/13/KGRfT2pHgW7TTitNXeYc.jpg)
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।
महिलाओं की सफलता और योगदान को सराहने के लिए गौड़ फाउंडेशन ने गौड़ वीमेन आइकॉन समिट एंड अवॉर्ड्स 2025’ का आयोजन किया। यह भव्य समारोह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द गौड़ सरोवर प्रीमियर, गौड़ सिटी में हुआ। जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने क्षेत्र में मिसाल कायम की है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida West से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक फ्लाईओवर का होगा निर्माण, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
महिलाओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में सोनी गोयल को कपड़े पर पेंटिंग कला को बढ़ावा देने और 62 वर्ष की आयु में व्यवसाय शुरू करने के लिए सराहा गया। संपदा अत्री को सर्वोदय अस्पताल में व्यवसाय और ब्रांड रणनीति में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। मंजिमा रॉय को शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने, माधुरी को सेल्स क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और राखी श्रीवास्तव को कर्मचारियों की भलाई में योगदान के लिए सम्मान मिला। वहीं, शिप्रा गोयल को "चाक पॉटरी" के माध्यम से मिट्टी के बर्तन कला को पुनर्जीवित करने के लिए सराहा गया।
यह भी पढ़ें- Greater Noida West से Airport तक होगी बसों की सुविधा, जानिए कहां से गुजरेगा Bus Way
निकिता कुमार की कहानी ने हर किसी को किया प्रेरित
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद निकिता कुमार ने भी अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। जिसने वहां मौजूद हर किसी को प्रेरित किया। निकिता कुमार एक प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ी, कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उन्होंने एक दुर्घटना में अपना एक हाथ खो देने के बावजूद हार नहीं मानी और क्रेडो टेबल टेनिस अकादमी की स्थापना कर कई युवाओं को प्रशिक्षित और सशक्त बनाया।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में PM Ujjwala Yojana के तहत लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक
महिलाओं की उपलब्धियों को सराहने का मंच
गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने कहा कि गौड़ ग्रुप हमेशा समाज के उत्थान और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देता है। यह पहल न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को सराहने का मंच है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर JIMS ने लोगों को किया जागरुक
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us