Advertisment

Yamuna Authority की बोर्ड बैठक 7 नवंबर को, मथुरा हेरिटेज सिटी समेत इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 7 नवंबर की बोर्ड बैठक में मथुरा हेरिटेज सिटी, केंद्रीय कार्यालय और किसानों-आवंटियों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

author-image
Dhiraj Dhillon
Yamuna Authority

Yamuna Authority Photograph: (Google)

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन डेस्क। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की बोर्ड बैठक 7 नवंबर को होगी। बोर्ड बैठक के एजेंडे की तैयारी अंतिम चरण में है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इनमें मथुरा में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी परियोजना, सेक्टर-18 में प्राधिकरण के केंद्रीय कार्यालय का निर्माण, और किसानों व आवंटियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल होंगे। 

केंद्रीय कार्यालय प्रोजेक्ट के प्रस्ताव में किए गए बदलाव

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना प्राधिकरण का नया केंद्रीय कार्यालय सेक्टर-18 में प्रस्तावित है। पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह के समय में इसका डिजाइन तैयार किया गया था। वर्तमान सीईओ राकेश कुमार सिंह ने परियोजना की समीक्षा के बाद इसमें सुधार के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में अब कार्यालय परिसर में बड़ा सभागार, अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था, और प्रवेश-निकास द्वारों की संख्या बढ़ाने जैसे प्रावधान जोड़े गए हैं।

हाई‌ब्रिड मॉडल पर तैयार होगा हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट

बोर्ड बैठक में मथुरा की हेरिटेज सिटी परियोजना को हाइब्रिड मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। इस सिटी में पर्यटक सुविधाओं को पीपीपी मॉडल (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत विकसित करने की योजना है। इसके अलावा न्यू आगरा मास्टर प्लान का अवलोकन और भूखंड योजना को भी बोर्ड के समक्ष रखा जा सकता है। Greater Noida News | Yamuna Authority | Yamuna Authority news

YEIDA Yamuna Authority news Yamuna Authority Greater Noida News
Advertisment
Advertisment