Advertisment

पलामू के पांच गतका बाज खेलेंगे नेशनल SGFI टीम रवाना

YBN PALAMU :- झारखंड अंतर्गत पलामू जिला के 5 गतका बाज नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI)। यह प्रतियोगोता 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दिल्ली मे आयोजित की जाएगी ।

author-image
Md Zeeshan Samar
SGFI

एसजीएफआई नेशनल के लिए चयनित पलामू के पांच गतकाबाजों के साथ पलामू गतका संघ के पदाधिकारी। Photograph: (ORIGNAL)

YBN PALAMU:-

Advertisment

इस टीम को पलामू गतका 
संघ के अध्यक्ष सोनू सिंह नामधारी व सदस्यों ने दिल्ली के लिए रवाना किया । इस से पहले उन्होंने खिलाड़ियों को 
दही शक्कर खिला कर उनकी हौसला अफजाई की । टीम की रवानगी से पूर्व सोनू सिंह नामधारी ने कहा की 
ये तमाम गतका बाज खिलाड़ी झारखंड टीम के लिए पदक जीत कर आएंगे । झारखंड की इस टीम में पलामू के 
द कराटे अकेडमी की काजल कुमारी, संत मरियम स्कूल के रौशन कुमार,सन्नी कुमार, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक 
स्कूल की चाँदनी कुमारी,ब्राइट लैंड स्कूल से जीत तिवारी का चयन झारखंड सरकार ने किया है। 
इन सभी खिलाड़ियों को आने जानें  व दिल्ली मे रहने-खाने की सारी व्यवस्था  झारखंड सरकार उठा रही है।
SGFI जानें वाले सभी खिलाड़ियों को झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष केशव कुमार , सचिव  विद्या, 
कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह आदि  ने बधाई दी है ।    कराटे एकेडमी के बच्चें और पलामू कबड्डी संघ के
 सचिव दीपक तिवारी, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक अमरेश कुमार, गतका संघ के
 सहसचिव दिपेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Advertisment
Advertisment