Advertisment

पलामू प्रमंडल में 711 मामलों का हुआ निदान, 150 पर दर्ज की गई है प्राथमिकी

YBN PALAMU:- पलामू प्रमंडल के तीनों जिला व अनुमंडलों में हुआ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम पलामू प्रमंडल में आयोजित जन शिकायतों का समाधान हो रहा है।

author-image
Md Zeeshan Samar
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जागरूकता अभियान में शामिल आईजी सुनिल भास्कर,एसपी रीष्मा रमेशन,एसडीपी

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जागरूकता अभियान में शामिल आईजी सुनिल भास्कर,एसपी रीष्मा रमेशन,एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद व शिकायत कर्ता, Photograph: (orignal )

YBN PALAMU :-

Advertisment

 

जन शिकायत कार्यक्रम में शामिल सदर अनुमंड
जन शिकायत कार्यक्रम में शामिल सदर अनुमंडल के शिकायत कर्ता, Photograph: (ORIGNAL)

 

Advertisment

थानों की भी समीक्षा की जा रही है। आम जनता की शिकायत का हल नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को चिहृित किया जा रहा है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जा रही है। उक्त बातें पलामू के आइजी सुनिल भास्कर ने कही। वे बुधवार को पलामू पुलिस की ओर से चौथी बार स्थानीय शहर थाना में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जागरूकता अभियान को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि पिछले तीन जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल के तीनों जिला से 1708 मामले आए। इसमें 711 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। 150 मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। 488 मामले पुलिस विभाग से हटकर थे। इन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने यहां की जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में यूपी की एक कंपनी से जुड़ी मिली शिकायत का विस्तार से जिक्र किया। कहा कि इस मामले में कार्रवाई की गई। नतीजा जल्द सामने आने वाला है। एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आए हुए समस्त जन अपनी बातों को निडरता के साथ रखें। उन्होंने पलामू जिला में हुए तीन जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में मिली शिकायत व समाधान का ब्यौरा पेश किया। मिली शिकायतों का लगातार फोलाेअप किया जाता है। जनशिकायत निदान के लिए पुलिस हर स्तर पर सहयोग को कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम में मिली शिकायतों का आन स्पाट समाधान करने का प्रयास है। मौके पर आइजी व एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनी। समाधान का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व पलामू के आइजी सुनिल भास्कर,एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, सदर सीओ अमरदीप बलहोत्रा, शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार व महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक प्रभारी समायल अहमद ने किया। कार्यक्रम के संचालन में चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता, पंडवा प्रभारी विक्की कुमार सतबरवा प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा, नावाजयपुर के प्रभारी कमल किशोर पांडेय पाटन के प्रभारी लालजी आदि व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में कई स्टाल लगाकर शिकायतकर्तओं का आवेदन लिया गया। पलामू के तीनों अनुमंडलों में यह कार्यक्रम संबंधित क्षेत्र के सीडीपीओ के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का समाधान करना व पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास को बढ़ाना है।

रिटार्यड आर्मी पति जम्मू के कटरा से गायब: सुमन सुमन देवी का फोटो
रिटार्यड आर्मी पति जम्मू के कटरा से गायब: सुमन सुमन देवी का फोटो Photograph: (ORIGNAL)

 : रिटार्यड आर्मी पति जम्मू के कटरा से गायब: 

Advertisment

मेदिनीनगर : जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में सदर थाना के गुरियाही गांव निवासी सुमन देवी पहुंची। इन्होंने बताया कि उनके पति प्रदीप उरांव रिटार्यड आर्मी हैं। वे चार अप्रैल को माता वैष्णदेवी के दर्शन के लिए कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। वे जम्मू के कटरा ठीक से पहुुचे। इसके बाद से लापता हो गए हैं।

 

 

Advertisment

 

 

Advertisment
Advertisment