YBN PALAMU:-
वह इस वर्ष परीक्षा दे चुका था। पीयूष करिहार गांव के जिनजोई नदी में नहा रहा था। इसकी बीच वह डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसका शव एक युवक ने निकाला। बताया जाता है कि नदी के उक्त भाग में तीन पोरसा पानी है। पीयूष अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 12.30 बजे वह अपने घर से निकाल कर कर नहाने नदी में गया था। यह गांव के 6 बच्चों के साथ नहाने गया था। पीयूष की मौत नहाने के दौराने डूबने से हो गई। इसकी सूचना हिसरा बरवाडीह पंचायत के मुखिया जयशंकर प्रसाद ने पुलिस को दी। इसके बाद पाटन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। इधर सूचना पाकर पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद कुमार राम,शुभम क्रांति,अशोक कश्यप,सुनील कुमार,प्रदीप विश्वकर्मा,अरुण शर्मा,प्रभु राम,मोहन,मुकेश रवि आदि अस्पताल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी। इधर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।