Advertisment

पलामू के शहर व प्रखंडों में मनाई जा रही है बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर की जयंती

YBN PALAMU पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत सभी प्रखंडों में सोमवार का हर्षोल्लास के साथ डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है ।

author-image
Md Zeeshan Samar
एडिट
Ambedkar jayanti

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित डा अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद भाजपा नेतागण Photograph: (Orignal )

 YBN palamu:-

Advertisment

मेदिनीनगर शहर के अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। विभिन्न सामाजिक संगठनों,राजनीति दलों समेत अन्य संगठनों के लोगाें ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। रैलिियां निकली जा रही हैं। सभी ने कहा कि बाबा साहब समाज के निर्बल,शोषित व वंचित की लड़ाई लड़ी व संविधान का निर्माण कर उन्हें हक- अधिकार दिलाया। इनके अरमानों को पूरा करने का संकल्प लिया। साथ ही बाब साहेब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगाए। बाक्स: भाजपा ने मनाई डा. अंबेडकर जयंती,

भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती के रूप में मनाया। सोमवार को स्थानीय अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही जिले के विभिन्न बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पलामू के भाजपा जिला अध्यक्षत अमित तिवारी ने कहा कि बाबा साहब न केवल हमारे देश में, बल्कि पूरे विश्व प्रसिद्ध हैं। उनके किए गए कार्यों की समस्त संसार में प्रशंसा होती है। आज हमारी सरकार ने अंत्तोदय के माध्यम से उस वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है, जिसकी लड़ाई बाबा साहब लड़ते थे। अंबेडकर ने ना सिर्फ दलितों के लिए संघर्ष किया, बल्कि संपूर्ण समाज को संविधान के माध्यम से बराबर का अधिकार दिया। भाजपा नेता परशु राम ओझा, अविनाश वर्मा,प्रेम सिंह,लवली गुप्ता आदि ने कहा कि बाबा साहेब की बदौलत ही हमारा संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त करने का काम किया है। साथ ही हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया। देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। मौके पर श्याम जी चौधरी,भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment