YBN PALAMU:-
इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति,अभिभावक, शिक्षक व पंचायत प्रतिनिधियों की सामूहिक सहभागिता जरूरी है। उक्त बातें चैनपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी ने कही। वे सोमवार को प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण स्कूल रुआर कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। जिप सदस्य प्रमोद सिंह ने कहा कि विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को विद्यालय लाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को हर स्तर पर सहयोगात्मक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उप प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि प्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग में संवादहीनता के कारण कई जगहों पर अनियमितता देखने को मिलती है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुखिया दीनानाथ माझी व अरविंद तिवारी, दिलीप पासवान आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व बीपीओ नीरज कुमार ने कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीआरपी सरिता दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन व संचालन बीआरजी अजय पांडेय ने किया। मौके पर ,शिवम कश्यप , चंदन कुमार, अनिल कुमार, मोहन दुबे, मनोज दुबे, अभय कुमार, रघुवंश कुमार,रेणु कुमारी वीरेंद्र कुमार बीआरपी मो जुबैर व राकेश कुमार, सीआरपी शिव कुमार पांडेय, आदि मौजूद थे।