YBN PALAMU:-
इसका नेतृत्व भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने किया। यह जुलूस स्थानीय गीता भवन से निकलकर शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर छह मुहान पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ता व मरवाड़ी समाज के लाेगों ने ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवादियों का सफाया करो, हिंदुओं का नरसंहार बंद करों, देश के गद्दारों को बाहर करो, पीओके वापस लो आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं के हुए नरसंहार की इस घटना से पूरा देश मर्माहत है। देशवासी आतंकवाद पर अंतिम प्रहार की मांग कर रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा ने कहा कि आतंकवादियों का हिंदुओं की हत्या अमानवीय है। भाजपा नेता नरेंद्र पांडेय ने कहा कि भारत के दुश्मन देश कश्मीर में शांति नहीं चाहते हैं। मौके पर विभाकर नारायण पांडेय, स्मिता, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, अखिलेश तिवारी, विजय ओझा, मंगल सिंह, शिवकुमार मिश्र, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, धीरेंद्र दुबे, प्रभात भुईया, ओमप्रकाश पप्पू, ज्योति पांडे, शुभम प्रसाद, श्वेतांग गर्ग, छोटू सिंहा, भोला पांडे, श्रवन गुप्ता, राजहंस अग्रवाल, संजय कुमार, विपुल गुप्ता, अजय सिंह, नंदलाल प्रसाद, ईश्वरी पांडे, अमिताभ मिश्रा, नवीन तिवारी, अलख दुबे, प्रियरंजन कुमार, सुनील पांडे, शुभम तिवारी, आनंद प्रकाश तिवारी, राजकुमार बर्मन, धीरज गुप्ता, आनंद सिंह, किशन मकड़िया, ट्विंकल गुप्ता, आनंद सिंह, प्रेमजीत कुमार सिंह, विवेक चौबे, किशोर सिंहा, राहुल कुमार, सुमन चंद्रवंशी, डब्बू चौरसिया, उमेश गुप्ता साहित्य कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।