Advertisment

PALAMU:-पृथ्वी दिवस पर हुई विचार गोष्ठी आयोजित

YBN PALAMU:- बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया।

author-image
Md Zeeshan Samar
पृथ्वी दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यगण।

पृथ्वी दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यगण। Photograph: (ORIGNAL)

YBN PALAMU:-

Advertisment

मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि भारत के मूल में पृथ्वी संरक्षण है। पृथ्वी दिवस धरती बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने का दिन है। आदिकाल के पहले से धरती पर जल,जंगल,जमीन,हवा ग्लेशियर आदि उपयुक्त व संतुलित रूप से विद्यमान थे। बढ़ती आबादी के साथ ही साथ लोगो की जरूरत बढ़ी ‌ संसाधनों का दोहन हुआ । जीवाश्म ईंधनों के प्रति अति इस्तेमाल से ग्लोबल वार्मिंग का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद ऐसे उपायों पर जोर दिया जाने लगा कि जिसे दुनिया का विकास भी कर सके और धरती भी सुरक्षित रह सके‌ धरती बचाने के लिए पांच अहम योगदान दे सकते हैं । इस में जल संरक्षण,कचरा प्रबंधन,वायु प्रदूषण, केमिकल के इस्तेमाल में कमी व बिजली इस्तेमाल में कमी कर धरती माता को बचाया जा सकता है‌  मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने आह्वान किया कि ऊर्जा का कम उपभोग व प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली पृथ्वी के बचने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाएं। जयपाल मोची ने कहा कि पृथ्वी से पेड़ पौधों के अंधाधुन कटाई के कारण  सुखाड़, जल संकट,  बे मौसम बारिश का खतरा रहता है। इस लिए धरती पर अधिक से अधिक पौधा रोपण किया जाए। जल संचयन हो ‌पेड़ पौधों की अंधाधुन कटाई बंद हो। गोष्ठी में  शिवनारायण साह,कृष्णा राम, संजय मिस्त्री ,राजू राम, उमेश पासवान, संजय चौरसिया, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे , उपेंद्र तिवारी,यशवंत कुमार, प्रदीप राम, विजय राम, रामयाद उरांव व मनोज सिंह ने पृथ्वी को बचाने एके लिए पौधा रोपण करने की मांग झारखंड सरकार से की।

 

 

Advertisment

https://youngbharatnews.com/palamu/the-203rd-birth-anniversary-of-mahatma-jyotiba-phule-was-celebrated-at-the-district-office-of-the-unemployed-struggle-front-8949902

 

Advertisment
Advertisment