Advertisment

पलामू के शहर डाल्टनगंज में मल्टीप्लेक्स में दिखेगा शहर का पहला दो सिनेमा हाल |

YBN PALAMU:- पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज में पहली बार मल्टीप्लेक्स की शुरुआत हो रही है। 1940 से स्थापित मोहन सिनेमा हाल अब नए अवतार में 15 अप्रैल को अपना रूप धारण कर लेगा |

author-image
Md Zeeshan Samar
MULTIPLEX

संवाददाताओं से बात करते मोहन सिनेमा हॉल के प्रोपराइटर बीच में ज्ञान शंकर Photograph: (orignal)

YBN PALAMU:-

Advertisment

इसका उद्घाटन शाम 5.30 बजे  झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर व पलामू के सांसद वीडी राम करेंगे। 16 अप्रैल से यह दोनों सिनेमा हाल जनता के लिए खुल जाएगा। इन सिनेमा हॉल में दो स्क्रीन, 3D सुविधा, रिक्लेनर सीट, कैफेटेरिया और प्ले जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
पलामू में पहला मल्टीप्लेक्स में 15 अप्रैल को खुलेगा.
मोहन सिनेमा हॉल,
अब दो स्क्रीन, 3D और कैफेटेरिया के साथ.
पहली फिल्म छावा, बुकिंग बुक माई शो और पेटीएम पर।
--------
अब शहर वासियों को मनोरंजन के क्षेत्र में  मिलेगी महानगर जैसी सुविधा ,
पलामू जिला अब महानगरों के तर्ज पर विकसित होने की राह पर चल पड़ा है।  कई तरह-तरह की आधुनिक सुविधाओं के ‌साथ माल समेत कई चीज देखने को मिल रही हैं। पलामू जिले का पहला मल्टीप्लेक्स हेरिटेज स्क्वायर बनकर तैयार है। 16 अप्रैल से पहला शो की शुरुआत होगी।
प्रोपराइटर ज्ञान शंकर ने बताया कि मोहन सिनेमा पलामू जिले में चर्चित सिनेमा हॉल था।,  1940 में उनके पिता ज्योति प्रकाश ने अपने भाई ब्रजमोहन बाबू के नाम पर शुरू किया था। इनके नाम से कभी डाल्टनजंग की पहचान बना था। यहां दूर-दूर से लोग पैदल और ट्रेन से यात्रा कर फिल्में देखने आते थे। 1988 में इस सिनेमा हॉल को नया रूप दिया गया था। कोरोना काल में ये सिनेमा हॉल बंद हो गया था। इसके बाद अब नए अवतार में पलामू जिले वासियों को नए सौगात के रूप में मिलने जा रहा है।
16 अप्रैल 2025 को फर्स्ट शो दिखाया जाएगा। इसके बाद जिले वासी एक अच्छे  वातावरण में सिनेमा हॉल का मजा मल्टीप्लेक्स के रूप में ले सकेंगे।

क्या हैं सुविधाएं:-
इस सिनेमा हॉल में दो स्क्रीन लगे हैं। इसमें अलग अलग सुविधा है।  एक स्क्रीन में 225 दर्शकों व दूसरे में लगभग 197 दर्शकों के बैठने की सुविधा है। यहां डाली डिजिटल साउंड के साथ सिल्वर स्क्रीन लगाया गया है। यह 16 बाई 38 के साइज का है। यहां पर 3डी फिल्म की भी सुविधा है।

ये लगेगी पहली फिल्म:-

Advertisment

जीएम अमित दुबे ने आईबीएन को बताया कि पहला शो छावा फिल्म से शुरू होगा। इसके साथ साथ जाट व   फिल्म केशरी टू  भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए बुक माई शो और पेटीएम से टिकट बुक कर सकते है। यहां रिलीज के साथ फिल्में प्रदर्शित होगी
बताया कि सिनेमा हॉल के दूसरे तल्ले पर प्ले जोन भी बनाया गया है। यहां 5 साल के बच्चे से 70 साल तक बूढ़ों के लिए मनोरंजन के साधन है। कई तरह के मनोरंजन के लिए मशीन लगाए गए है। यहां छोटी मोटी पार्टी जैसे किट्टी पार्टी आसानी से कर सकते  हैं।

Advertisment
Advertisment