Advertisment

PALAMU:-बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करो: विहिप-बजरंग दल

YBN PALAMU:- बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को ले विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शनिवार को धरना दिया।

author-image
Md Zeeshan Samar
धरना पर बैठे विहिप व बजरंग दल के लोग

धरना पर बैठे विहिप व बजरंग दल के लोग Photograph: (ORIGNAL)

YBN PALAMU:-

Advertisment

देशव्यापी धरना के कड़ी में स्थानीय कचहरी परिसर धरना प्रदर्शन किया गया।   धरना में काफी संख्या में कार्यकर्ता व सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। धरना में वक्ताओं ने बंगाल की हालत पर चिंता व्यक्त की।  जिला पालक दामोदर मिश्र ने कहा कि बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान लक्ष्य कर हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है। वक्फ संशोधन कानून सरकार ने बनाया है।  इसमें हिंदुओं की कोई भूमिका नहीं है। बावजूद हिंदुओं पर अत्याचार समझ से बाहर है। बंगाल सरकार अकर्मण्य है और प्रशासन दंगे के दौरान सहायक व प्रेरक की भूमिका में दिख रही है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का एक प्रतिनिधि मंडल ने  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासने को सौंपा। इसमें मांग की गई कि बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए। वर्तमान अकर्मण्य बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू की जाए।
धरना प्रदर्शन में विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  उपाध्यक्ष अधिवक्ता अजीत पाठक,   मंत्री अमित तिवारी,  पूर्व उपमहापौर सह भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, विशेष संपर्क प्रमुख अधिक्ता किशोर पांडेय,  दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह,  बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  हरि नगर से पिंटू सोनी, चैनपुर से देवराज शर्मा,  मेदिनीनगर नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  नवा बाजार से सत्य नारायण तिवारी, सौरभ पांडेय,  विनोद,  जपला से उदय विश्वकर्मा,  मेदिनीनगर से संतोष तिवारी, अविनाश राजा, सतबरवा से सुनील विश्वकर्मा आदि नेता-कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Advertisment
Advertisment