YBN PALAMU:-
इसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। मंदिर निर्माण पूरा करने व जलयात्रा को लेकर चनकार गोपाल के श्रद्धालुओं ने भव्य तैयारी की थी। श्रद्धालु करीब चार किमी पैदल चलकर गजना माता मंदिर परिसर के बगल स्थित कररबार नदी में जलभरी की। यहां उपस्थित यज्ञाचार्य व विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। श्रद्धालु कलश में जल भरकर पुनः माता रानी के जयकारे के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कलश को यज्ञमंडप में स्थापित किया। जलयात्रा में मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ समिति के सदस्य सत्येंद्र सिंह, पत्नी चंद्र दुलारी देवी, विंदेश्वरी सिंह , पत्नी धनबरत देवी, रामानुज सिंह, पत्नी अर्चना देवी, विजय सिंह, पत्नी लालमुनि देवी, इंदल सिंह, पत्नी गुलाबी देवी जलयात्रा में शामिल थे। यज्ञ का नेतृत्व अयोध्या से पधारे संत रमेश मिश्रा के सानिध्य में बाल व्यास राजेश मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी यज्ञ अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। मुख्य यजमान सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यज्ञ के दौरान प्रवचन जयंती शास्त्री जी महाराज व श्री श्री 108 श्री संत रामायणी दास जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। जलयात्रा में मुख्य रूप से हुसैनाबाद पैक्स अध्यक्ष कृष्णा बैठा, लालबहादुर सिंह, मनीष सिंह, जनार्दन पासवान, विशेश्वर प्रसाद, यज्ञ समिति के मंत्री सत्येंद्र सिंह, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, पूर्व जिप सदस्य मदन पासवान, समाजसेवी प्रमोद कुमार रजक, मुखिया विजय राम, पोलडीह मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम, विनोद पासवान , रामस्वरूप मेहता, अखिलेश सिंह, पूर्व मुखिया प्रेम पासवान , भरत पासवान, किसान मित्र अजय सिंह, मंदीप पासवान, गीता देवी, पूजा कुमारी, गायत्री देवी, मधु सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, लालमोहन सिंह, जयश्री सिंह, ललन सिंह, मनीष कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, छोटू सिंह, श्रवण पासवान, कुर्मीपुर पैक्स अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, विजय सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। जलयात्रा के दौरान रथ व डीजे साउंड, ढोल नगाड़े शोभा बढ़ा रहे थे। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए झुमते नजर आए।