YBN PALAMU:-
पुलिस ने मृत्युंजय साह की हत्या आरोपित बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के कुंटुबा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बगाही निवासी अमित मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत गुरूवार को पलामू के अभियान एएसपी राकेश कुमार सिंह ने स्थानीय एसपी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 21 जून 2023 को छत्तरपुर थाना क्षेत्र के देवगन जंगल से मृत्युंजय साह का शव बरामद किया गया था। उसकी गोली मार कर हत्या की गई थी। मृत्युंजय बिहार के सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार का रहने वाला था। वह अपने घर मे प्लांट में नौकरी करने की बात कहकर निकला था। इस संबंध में छतरपुर थाना में मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस आलोक में पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर के काल डिटेल्स के आधार पर मामले की तक तक पहुंकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मृत्युंजय व आरोपित अमित मेहता दोनों राजस्थान में एक कंपनी में काम करते थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान मृत्युंजय का अमित मेहता की पत्नी अनीता देवी के करीब आ गया। दोनों के बीच नाजायज संबंध हो गए। इसकी जानकारी अमित मेहता को हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को मृत्युंजय साह से किसी प्रकार का संबंध रखने से रोका। बावजूद मृत्युंजय साह लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर अमित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मृत्युंजय साह की हत्या की योजना बनाई। अमित मेहता ने अपनी पत्नी अनीता से मृत्युंजय साह को बिहार के डेहरी आन सोन में बुलवाया। वहां अनीता ने मृत्युंजय को रिसीव किया था। दोनों बस से छत्तरपुर थाना क्षेत्र देवगन पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद अमित से विवाद हुआ। इस विवाद में अमित मेहता ने मृत्युंजय साह की गोली मार कर हत्या कर दी।