/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/20/1i5jtNnl2DoVCcN1Igcx.jpg)
YBN PALAMU:-
1:-पंडवा के लोहड़ा में डिवाइडर से टकराई कार चालक की मौत:- (पलामू) :मेदिनीनगर - औरंगाबाद मुख्य पथ पर पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा पेट्रोल पंप के पास कार दुर्घटना में पड़वा थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी संजय साव की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह पड़वा मोड़ के तरफ से मेदिनीनगर जा रहा था इसी दौरान लोहड़ा पेट्रोल पंप के पास कार डिवाइडर से टकरा गया। जिससे कार पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल संजय साव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक संजय साव नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा ताली में आयोजित एक पार्टी में शामिल होकर मेदिनीनगर लौट रहे था। इसी दौरान कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद मनोज कुमार, गाड़ी खास पंचायत के मुखिया शंकर साव सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे।
2:-सड़क दृुर्घटना में एक की मौत, एक घायल:- (पलामू) : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबिया खड़ा के पास मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना की सूचना मिलत ही सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचे। घायल युवक को एमएमसीएच में भर्ती कराया। शव को एमएमसीएच लाया गया है। इधर घायल युवक के स्वजन उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस मृतक के स्वजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक शाहपुर का बताया जा रहा है।