/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/1000155988-2025-07-03-22-55-23.jpg)
सड़क उदघाटन समारोह में बाेलते केंद्रीय परिवहन मेंत्री नीतिन गडकरी Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
इस मौके पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम,चतरा के सांसद काली चरण सिंह,गढ़वा के विधायक सत्येंद्र तिवारी समेत अधिकारियों और गणमान लोाग मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के शंखा से खजुरी फोर लेन सड़क निर्माण का लोकार्पण किया है। यह मार्ग पलामू और गढ़वा जिलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक सीधा संपर्क प्रस्थापित करता है। यह मार्ग यात्रा के समय को आधा कर देगा। एक घंटे की दूरी अब 20 मिनट में पूरी होगी। इस मार्ग के बनने से पलामू-गढ़वा जिले की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से गुमला तक बनने वाले मार्ग का आज शिलान्यास हुआ है। यह सड़क रायपुर-धनबाद इकोनामिक कारिडोर का अहम हिस्सा है। इस मार्ग के बनने से रुपसेरा, रैदीह, सिलाम व गुमला जैसी घनी आबादी वालें इलाकों में यातायात को बाईपास किया जाएगा। इससे मौजूदा सड़कों व कसबों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। सड़क सुरक्षा में सुधार होगी। साथ ही वाणिज्य, व्यापार व पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। क्षेत्र को सांस्कृतिक पहचान को लाभ मिलेगा।