Advertisment

PALAMU:-पलामू के चार लाल राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए चयनित,जाएंगे मुम्बई

राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, पलामू के मो.आतिफ, प्रेमचंद, अद्विक व अभिराज बनेंगे बाल विज्ञानिक |.

author-image
Md Zeeshan Samar
1000193355

रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र के साथ पलामू के चयनित बाल वैज्ञानिक व अन्य Photograph: (Original)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की रविवार को रांची जिला स्कूल में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए भविष्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी था। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पलामू जिला के चार लाल ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इनका राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया। इसमें राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय छतरपुर के छात्र मो.आतिफ रजा व प्रेमचंद को विषय प्राकृतिक कृषि के लिए राज्य में प्रथम स्थान व न्यू टाउनशिप मेदिनीनगर (शाहरपुर) स्थित आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र अद्विक अग्रवाल व अभिराज अर्णव को संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। अब ये दोनों विद्यालय के चयनित बाल वैज्ञानिक छात्र मुम्बई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। भारत सरकार के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परीक्षा प्रशिक्षण परिषद देश के सभी बच्चों में एक समान स्कूली शिक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने व विभिन्न सृजनशील व नवाचारी परियोजना के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी आयोजित करती है।

पलामू के बच्चों की सफलता पर पलामू के डीईओ सौरभ प्रकाश ने कहा कि पलामू के शिक्षक व शिक्षार्थी तकनीक युक्त आधारभूत व सशक्त शिक्षण योजना पर काम कर रहे हैं। सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पलामू के बच्चों में खुद परिस्थितियों का विश्लेषण, परिकल्पनाओं, शिक्षण व समाधान ढूंढने की क्षमता ज्यादा रहने की बदौलत पलामू के विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पलामू जिले के बाल वैज्ञानिकों का प्रतिनिधित्व कर रहे सतबरवा के शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी बताया कि यह पुरस्कार पलामू के सभी विज्ञान विद्यार्थियों को समर्पित है। उम्मीद है कि मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन में भी पलामू के ये विद्यार्थी परचम लहराएंगे। जिला स्कूल रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद व राज्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को मेडल मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के लिए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Advertisment
Advertisment