/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/14/1000210087-2025-09-14-10-23-33.jpg)
सर्च अभियान में शामिल जवान Photograph: (ORIGNAL)
YBN PALAMU:-
इसमें 5 लाख का इनामी उग्रवादी मुकेश यादव ढेर हो गया। मुखदेव संगठन का सक्रिय उग्रवादी था। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। वह लंबे समय से सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह लगभग सात बजे सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में टीएसपीसी के उग्रवादी सक्रिय हैं। इस सूचना फर सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया। जैसे ही बल मनातू–तरहसी थाना की सीमा के निकट पहुंचे उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में मुकेश यादव ढेर हो गया।
मुखदेव यादव पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले:-
मुखदेव यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह टीएसपीसी संगठन की ओर से लेवी वसूलने व स्थानीय ठेकेदारों व व्यापारियों को धमकाने जैसे कार्यों में शामिल था। झारखंड सरकार ने उस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार, उसके मारे जाने से TSPC उग्रवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।
कई हथियार व पर्चा बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक इंसास राइफल, कई कारतूस व नक्सली पर्चे भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही आसपास के इलाके में सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चला रखा है । संभावना है कि उसके साथ अन्य उग्रवादी भी भागकर जंगल की ओर छिप गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षा बल लगातार जंगलों में छापामारी कर रही है। इधर
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ आम लोगों में राहत मिलने की संभावना दिख रही है। कई ग्रामीणों का कहना है कि मुकेश व उसके गिरोह के लोग अक्सर उन्हें परेशान करते थे। अब उसके ढेर होने से शांति स्थापित होने की उम्मीद है।
उग्रवादी मुखदेव यादव का मुठभेड़ में मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उग्रवादियों के खिलाफ अभियान और भी तेज किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्र को उग्रवाद मुक्त बनान है।
रिष्मा रमेशन,
एसपी, पलामू, झारखंड।