/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/15/uKyeIFptibevfNtte7dX.jpg)
YBN PALAMU:-
मृतक की पहचान 20 वर्षीय योगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, योगेन्द्र सिंह अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में हल जोत रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली सीधे योगेन्द्र पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन घर पर ही उसकी मौत हो गई। योगेन्द्र सिंह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता कामेश्वर सिंह दिव्यांग हैं। इस दुखद घटना से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।घटना की सूचना मिलते ही डगरा पिकेट प्रभारी राजकिशोर महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया।