YBN PALAMU:-
जानकारी के अनुसार फूलपति देवी कठौंधा आहर की तरफ शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान सोंस से लेसलीगंज बाजार जा रहे मोटरसाइकिल चालक ने अनियंत्रित होकर पीछे से धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार काफी तेज गति से आ रहा था। असंतुलित होकर महिला से जा टकराया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।