/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/1000192885-2025-08-23-20-06-25.jpg)
बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में पुस्तक का लोकार्पण करते अतिथि व अन्य। Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
पलामू : शिक्षित व संगठित होने से समाज की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगाी। शिक्षा के क्षेत्र में समाज को हर स्तर पर आगे बढ़ना होगा। इसमें सबका हर क्षेत्र में सहयोग जरूरी है। ये बातें मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम मेयर अरुण शंकर ने कही। वे शनिवार को स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में आयोजित श्रीश्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज की 41वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। कहा कि हम सब संकल्प लें कि आपसी एकजुटता के साथ समाज को आगे बढ़ने के लिए राह आसान करेंगे। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा हलवाई समाज पलामू ने किया। मौके पर समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि एकता में शक्ति व शिक्षा में भक्ति भाव से आगे बढ़ें। हर कदम पर सफलता मिलेगी। समाज के पलामू जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि हम संकल्प लें कि सत्ता के विकेंद्रीकरण कर समाज के अंतिम व्यक्ति के सपनों के उड़ान को धरातल पर उतारेंगे। समारोह में विनय कुमार बिनु, मनोहर कुमार लाली महेंद्र प्रसाद आदि ने समाजिक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। पलामू के डीएसई संदीप कुमार ने कहा कि पिछली भूलों को भूलकर वर्तमान में शिक्षित व संगठित हों। शिक्षा को कुंजी व संगठन को पतवार बनाएं। समाज का भविष्य स्वत: उज्जवल हो जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन अमर कुमार ने किया। कार्यक्रम के संचालन में शशिकांत गुप्ता, सूर्य नारायण सूरज, अनूप कुमार गुप्ता, पूजा कमेटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्षा माया गुप्ता, महामंत्री पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेणु देवी समेत भीम प्रसाद, विनय कुमार बिनु, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद,अमित कुमार गुप्ता,ब्रजेश कुमार गुप्ता,राजकुमार गुप्ता, बबलू कुमार गुप्ता,राजन कुमार गुप्ता,आशीष कुमार गुप्ता,संतोष कुमार गुप्ता,मदन प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, दशरथ प्रसाद गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में हजारों स्त्री-पुरूष शामिल हुए।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/img-20250823-wa0070-2025-08-23-20-07-08.jpg)
बाबा गणिनाथ का पूजन व निकाली गई शोभा यात्रा:-
मेदिनीनगर: स्थानीय नगर भवन में बाबा श्रीश्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का पूजन हवन किया गया। इसके बाद झंडोतोलन कर शोभा यात्रा निकाली गई। यह नगर भ्रमण किया। खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की भव्यता ने सबका मनमोह लिया। बाहर से आए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रखंड पंचायत के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।