/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/20/1000163175-2025-07-20-22-07-26.png)
YBN CRIME PALAMU Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
गवाह बनने के कारण उस गांव के दबंग किस्म के लाेगों ने 40 वर्षीय शोएब अंसारी पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल के स्वजन के अनुसार रौशन मियां, शकील अहमद, महताब आलम व आफताब आलम ने शोएब अंसारी को लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारकर गंभीर से घायल कर दिया है। गंभीरावस्था में शोएब को पहले छिपादोहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मेदिनीराय स्थित मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयूए अस्पताल पहुंचकर स्वजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में स्वजनों ने बताया कि शोएब अंसारी गांव के किसी व्यक्ति के केस में गवाह बना था। इस बात को लेकर पहले ही से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण ही आरोपितों ने शनिवार की रात हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया है। मारपीट की घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छिपादोहर थाना की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।