/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/14/1000164249-2025-07-14-19-37-36.jpg)
पलामू के सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डा. राजीव कुमार सिंह को पुरस्कृत करते डीईओ सौरभ प्रकाश। Photograph: (ORIGINAL)
YBN PALAMU:-
इसकी अध्यक्षता पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सौरभ प्रकाश ने की। बैठक में पूरे जिले के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीईओ सौरभ प्रकाश ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से पलामू जिला पूरे राज्य में इंस्पायर अवार्ड में प्रथम स्थान पर स्थापित है। हम सभी का दायित्व है कि इस वर्ष भी हम अपने पूर्व स्थान पर बने रहें। नवाचार आधारित सिनाेप्सिस (सरांश, संक्षेप) व प्रोटोटाइप (आदिप्ररूप,नमुना,प्रारूप) सबमिट करें। मंच संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डा.राजीव कुमार सिंह ने पलामू जिले को 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिले पुरस्कार को डीईओ सौरभ प्रकाश को हस्तगत कराया। इस दृष्य पर पूरा हाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर पलामू जिला स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार तिवारी, सभी प्रखंड के माडल शिक्षक, विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापक, बीईईओ,बीपीओ, डीईओ कार्यालय के प्रधान लिपिक अरुण कुमार गिरी, लिपिक एस मनीष आदि मौजूद थे।