Advertisment

PALAMU:-भाकपा ने किया चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव

भाकपा की चेतावनी रैली निकालकर किया प्रदर्शन | चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिचौलिया गिरी हावी : रूचिर|| (पलामू): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चैनपुर सह रामगढ़ अंचल कमेटी ने मंगलवार को चेतावनी रैली निकाली।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000251482

घेराव सह प्रदर्शन में बोलते भाकपा के जिला सचिव Photograph: (Orignal)

YBN PALAMU:-

यह रैली चैनपुर बाजार से निकली। इसमें प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। भाकपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट पदाधिकारी होश में आओ, भ्रष्ट अधिकारी चैनपुर छोड़ो जैसे नारे लगा रहे थे। यह रैली चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन व घेराव किया। इस धरना-प्रदर्श सह सभा का संचालन शंभू सिंह चेरो ने किया। मौके पर भाकपा के पलामू जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार व बिचौलियों का अड्डा बन गया। पदाधिकारी स्वयं को जनता का मलिक समझने लगे हैं। आम जनता के हितों में काम नहीं कर पैसों वालों के पक्ष में केवल काम कर रहे हैं। चैनपुर अंचल के प्रभार में सदर बीडीओ जमीन संबंधित कामों में केवल खाना पूर्ति कर रहे हैं। प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते आदिम जनजातियों, गरीब आदिवासियों, दलित व गरीबों का चप्पल टूट रहा है। बावजूद उनका कोई काम नहीं हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार संचालित योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। चैनपुर अंचल समेत पूरे जिले में अफसर शाही हावी है। मौके पर अंचल सचिव प्रभु साव ने कहा कि सलतुआ उप स्वास्थ्य केंद्र में कभी डाक्टर नहीं बैठते हैं। गरीबों का काम केवल भगवान भरोसे रह गया है। अभय कुमार भुईयां ने कहा कि चैनपुर अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी की मिली भगत से गरीबों को मिली भूदान की जमीन पर भी दूसरे लोगों का कब्जा हो गया है। निरंजन कमलापुरी ने कहा कि चैनपुर के अंदर दर्जनों तालाब का अतिक्रमण हो गया है। प्रदर्शन के बाद 12 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर जमालउद्दीन, राम जन्म भुईयां, पुनीत साव, बाल किशुन राम, वर्षा कुमारी आदि ने सभा को संबोधित किया। मौके पर गफ्फार मियां , मुनेश चौधरी, पार्वती देवी, सुषमा मुरमा, ईश्वरी भूइंया, बिहारी भूइंया, चरखू कोरवा समेत काफी लोग उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment