/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/1000192900-2025-08-23-20-02-32.jpg)
भीम बराज मोहम्मदगंज Photograph: (ORIGINAL)
YBN PALAMU:-
बावजूद पलामू जिले के उपरी पाट गुमला ,लोहरदगा व लातेहार जिले में जोरदार बारिश होने की वजह से उतरी कोयल नदी में बाढ़ का पानी आ गया है। कोयल नदी में पानी के दबाव को देखते हुए भीम बराज मोहम्मदगंज का 30 गेट खोला गया है। बराज के आपरेटर इंचार्ज रामप्रवेश प्रसाद ने शनिवार की देर शाम बताया कि करीब एक लाख 52 हजार क्यूसेक पानी कोयल नदी में छोड़ा गया है। कैनाल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पानी छोड़े जाने से कोयल नदी के निचले भाग भजनीया, कोल्हुआ, सहार बिहरा, पंसा में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। सोन नदी का जलस्तर भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। कबरा कला, कबरा खुर्द,सोनपुरवा, देवरी, बुधुआ ,बड़ेपुर दंगवार इलाके के लोगों को सोन नदी के इलाके में जाने से मना किया गया है। दंगवार के मुखिया अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि वह लगातार नजर रख रहे हैं। लोगों को तटीय क्षेत्र में जाने से मना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। रिहंद बांध का पानी पहुंचने पर जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है। इधर बाराज का फाटक खुलने से बिहार के रोहतास व औरंगाबाद जिला से होकर गुजरने वाली सोन नदी में पानी का दबाव बढ़ाने की संभावना है।