YBN PALAMU:-
इसमें बताया गया कि संघर्ष मोर्चा का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन चलानी किला शाहपुर मे 27 जून को किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जेएएसएम के संस्थापक महासचिव पुष्कर महतो शामिल होंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी कराटे व मार्शल आर्ट में विजेता छात्रञ छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तैयारी को लेकर मंगलवार को केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में तैयारी व व्यवस्था पर चर्चा की गई। मानसून आने पर वैकल्पिक व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष बालकिशुन उरांव, जिला अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा, राजू प्रजापति, प्रदीप कुमार सिन्हा व बिलंगना किंडो शामिल हुए।