/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/12/KafUnsUd5tnIjfKUJI1M.jpg)
YBN PALAMU
YBN PALAMU:-
ये बातें भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कही। वे शुक्रवार कोदिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि जीवन के एक मोड़ पर ददई दुबे ने उन्हें राजनीति में प्रवेश दिलाया। इंटक के युवा राष्ट्रीय महासचिव जैसे अहम दायित्व के लिए चुना। ज्योतिरीश्वर ने कहा की ददई जी उनके राजनीतिक गुरु ही नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य जैसे थे। वे हर रणनीतिक चर्चा में उन्हें शामिल करते। राजनीति का हर पाठ सिखाते थे। उन्होंने बताया कि ददई दुबे हमेशा एक बात दोहराते थे कि अगर आमजन या कार्यकर्ता के सम्मान पर आंच आए तो सामने वाला चाहे कितना प्रभावशाली क्यों न हो उससे टकरा जाओ। इधर सर गंगा राम अस्पताल (दिल्ली) में इलाज के दौरान उनके निधन की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों में हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार यादव, कांग्रेस महासचिव धनंजय तिवारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय, कमल कुमार कौशल आदि शामिल थे।