Advertisment

PALAMU:- सेवानिवृत्त शिक्षक राम व्यास सिंह के निधन से शोक की लहर

पलामू: सेवानिवृत्त 78 वर्षीय शिक्षक राम व्यास सिंह के निधन पर स्थानीय हमीदगंज क्षेत्र में शोक की लहर है।स्थानीय बीएन कालेज मैदान के पार्क में शोक सभा की गई।

author-image
Md Zeeshan Samar
public

शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग Photograph: (ORIGNAL)

YBN PALAMU:-

इसकी अध्यक्षता नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने की। इसमें राम व्यास सिंह के गुणों पर विस्तार से चर्चा की गई। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, दो बेटी समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में कवि सह लेखक हरिवंश प्रभात, विश्वनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश दूबे, श्याम नारायण सिंह, सोमनाथ तिवारी, रविंद्र सिंह, जयनारायण सिंह, बद्री नारायण तिवारी,कमला तिवारी, ललन प्रसाद सिंह, कुंडल सिंह, शिव प्रसाद सिंह, साहू जी, सीपी सिंह आदि काफी संख्या में लोग शामिल हुए। राम व्यास का निधन रांची के अस्पताल में हो गया था I वे हैदरनगर के पंच पोखरी गांव के मूल निवासी थे। व न्यू एरिया हमीदगंज मेदिनीनगर में बस गए थे I वे 2009 में प्राथमिक विद्यालय वीर धवर (हैदर नगर) से सेवानिवृत्त हुए थे। इनके बड़े पुत्र अनुज कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी I

Advertisment
Advertisment