YBN PALAMU:-
YBN PALAMU:-
ब्राह्मण कुल के व्यक्ति पर दुर्भावनाग्रस्त कुछ वर्ग/समाज के व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यवहारपूर्ण बातें की जा रही है। ऐसे दुर्भावनाग्रस्त दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मान का अपमान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्राह्मण परिवार को सुनियोजित षड़यंत्र के तहत निशाना बनाया जा रहा है। असामाजिक बातों से समाज की अस्मिता को रौंदने की दुस्साहस की जा रही है। ऐसे वर्ग/समाज से ब्राह्मण समाज कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेगी। ब्राह्मण समाज स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं अन्याय के खिलाफ हमेशा से लड़ाई लड़ते आ रही है। आजकल समाज को अपमानित करने का षड्यंत्र चल रहा है, लेकिन अब अपमान नहीं सही जाएगी। ऐसे दुस्साहस करने वालों के विरूद्ध ब्राह्मण समाज कानूनी लड़ाई लड़ेगी। बैठक के उपरांत पलामू एसपी को ज्ञापन देकर अजय सिंह चेरो पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। मौके पर पपलु दूबे, प्रवीण मिश्रा,रोहित तिवारी,सेठ चौबे, किशोर पाण्डेय,दीपक तिवारी,सुनील तिवारी,मुरारी तिवारी, मिकू तिवारी, सत्येन्द्र तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी,आशीष भारद्वाज,देवान शुक्ला,ऋचा तिवारी,कुणाल शांतिप्रिय,अजय तिवारी अकेला,बसंत तिवारी,राजन पंडित,अजीत तिवारी,प्रवीण तिवारी बंटू व टिंकू तिवारी,मधुकर शुक्ला आदि मौजूद थे।