Advertisment

PALAMU:-पलामू में राजद प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव आज से

परिसदन में हुई राजद के संगठनात्मक चुनाव को ले बैठक, मेदिनीनगर (पलामू): स्थानीय परिसदन में बुधवार को राजद के सांगठनिक चुनाव को ले बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजद के पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान ने की।

author-image
Md Zeeshan Samar
बैठक में पलामू जिला राजद के निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत करते प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद

बैठक में पलामू जिला राजद के निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत करते प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद Photograph: (Orignal )

YBN PALAMU:-

Advertisment

 बैठक में चतरा से आए राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू जिला राजद के निर्वाचन पदाधिकारी डा. मो. मुर्तुजा ने चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि पलामू जिला में 29 मई से दो जून तक सभी प्रखंडों में राजद अध्यक्षों का चुनाव करा लिया जाएगा। चुनाव में पार्टी के क्रियाशील कार्यकर्ता बतौर वोटर प्रखंड अध्यक्ष का चयन करेंगे। प्रयास होगा कि सभी प्रखंडों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चयन कर लिया जाए। सर्वसम्मति नहीं बनने पर चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाकर प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। डा. मुर्तुजा ने बताया कि वोटर लिस्ट पहले से ही तैयार कर ली गई है। प्रखंडों में चुनाव के लिए प्रखंडवार निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इससे पूर्व राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद ने पार्टी के जिला निर्वाचन पदाधिकरी डा. मुर्तुजा का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर चतरा से आए राजद नेता वीरेंद्र दास समेत अर्जुन कुमार यादव, जियाउद्दीन अंसारी, संजय कुमार यादव,जयशंकर ठाकुर आदि बड़ी संख्या में राजद नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रखंडों में चुनाव कराने के लिए राजेंद्र यादव,राजू शर्मा, कामाख्या नारायण सिंह,ललू राम,सुदर्शन पासवान,रामजन्म सिंह, प्रमोद सिंह, रंजीत पासवान,संजय कुमार सिंह, अश्विनी पांडेय,अशोक पासवान,रमेश चौबे, रिजवान खां, दामोदर कुमार, बीरेंद्र कुमार सिंह,मुन्ना यादव,अमीन अंसारी, प्रदीप यादव, सरयू प्रजापति, सुशील यादव, अर्जुन यादव, अनुज भुईयां आदि को निर्वाची व सहयक निर्वाची पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।

Advertisment
Advertisment