/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/14/98qCzm2NCPeyhoySqUGE.jpg)
YBN PALAMU:-
इसमें कहा गया कि रांची से मिर्जापुर जाने के क्रम में हथिनी डालटनगंज सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके में चोरी हो गई। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हथिनी में लगा चिप की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। इसी के आधार पर उसका लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है। फिलवक्त थाना की पुलिस लापता हथिनी व महावतों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में मेदिनीनगर वन प्रमंडल के डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि हाथी के मालिक हाथी को रांची से लेकर मिर्जापुर जा रहे थे। इस दौरान कुंदरी वन प्रक्षेत्र में महावत व हाथी लापता हो गए। उन्होंने कुंदरी वन प्रक्षेत्र के वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी को जांच के लिए लगाया है।
बाक्स : क्या है हथिनी गायब होने का पूरा मामला
हथिनी चोरी का मामला यूपी के मिर्जापुर जिला के विंध्याचल निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला से संबंधित है। उन्हें कहा कि संगम लाल नामक व्यक्ति से जयमति नाम की हथिनी जिम्मेनामा (अस्थायी मालिकाना हक) पर मिली थी। उनके गांव में हथिनी के खाने-पीने की व्यवस्था ठीक नहीं थी, इसलिए वह उसे लेकर झारखंड आ गए। बाद में वे हथिनी को लेकर रांची से मिर्जापुर जा रहे थे। इस दौरान उनकी हथिनी महावत के साथ गायब हो गई है। बताया कि 11 सितंबर को हथिनी पलामू आई थी। शुक्ला ने जयमति नामक हथिनी की देखभाल की जिम्मेदारी मिर्जापुर के मुन्ना पांडेय व चुनार के मन्ना पाठक को सौंपी थी। दोनों महावत हथिनी के साथ रांची से मिर्जापुर जाने के दौरान पलामू जिले के जोरकट इलाके पहुंचे। 11 सितंबर को हथिनी व महावत वहीं मौजूद थे। 13 सितंबर को जब नरेंद्र वापस लौटे, तो हथिनी और दोनों महावत गायब मिले। इसके बाद नरेंद्र शुक्ला ने पलामू समेत विभिन्न इलाकों में हथिनी व महावतों की खोज की। न तो हथिनी का पता चला और न ही महावतों का।