/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/01/1000199385-2025-09-01-19-49-26.jpg)
सुआ में बैठक करने पहुंचे भाकपा के पलामू जिला सचिव रूचिर व अन्य। Photograph: (ORIGINAL)
YBN PALAMU:-
इसकी अध्यक्षता उमेश सिंह चेरो ने की। मौके पर भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। बावजूद आज बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां सरकार के साथ मिलकर खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण कर खेती किसानी को बर्बाद कर रहे हैं। जल जंगल जमीन के रखवाले आदिवासियों की जमीन को हड़पने की साजिश चल रही है। इसे नहीं चलने दिया जाएगा। जोरकट गांव में भी आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है। रूचिर ने कहा कि पलामू जिला के किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पाया है। पैक्स व विभागीय पदाधिकारी मिलकर खाद घोटाला कर रहे हैं। इस कारण किसान मजबूर होकर व्यापारियों के हाथों दोगुना दामों पर खाद खरीद रहे हैं। देश के असली मालिक अन्नदाता आज भूमिहीन होते जा रहे हैं। किसान सभा के उपाध्यक्ष सनी सिंह,अखिल भारतीय नौजवान संघ के सचिव अभय कुमार भुइंया आदि ने अपने विचार रखे। मौके पर सूरजन सिंह, त्रिभुवन सिंह, आकाश सिंह, लखन ठाकुर, लाल मुनी सिंह, प्यारी माता, कुलदीप ठाकुर, कुलदीप सिंह, बिरजू सिंह, जितेंद्र पासवान, संजय यादव, मोहन सिंह, सिकंदर सिंह अनु सिंह आदि उपस्थित थे।