Advertisment

PALAMU:- दम घुटने से पिता पुत्र की मौत

पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बड़ेपुर पंचायत के सहियारा गांव में सूखे कुआं से लोटा निकालने के चक्कर में पिता पुत्र की मौत दम घुटने से हो गई।

author-image
Md Zeeshan Samar
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, शव निकालते ग्रामीण

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, शव निकालते ग्रामीण Photograph: (Original )

YBN PALAMU:-

मृतकों में 65 वर्षीय जगत रजवार एवं उनके 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना रजवार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनेश राम के अलावा कई पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी घटना स्थल पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला। दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की  शाम मुन्ना रजवार कुआं के पास एक लोटा लेकर कुछ काम कर रहा था। लोटा कुआं में गिरने के बाद वह उसे निकालने कुआं में उतर गया। जब काफी देर हो गई तो उसे देखने पिता जगत रजवार भी कुआं में उतर गया। बताया जाता है की कुआं में पानी नहीं है। काफी संकरा कुआं होने की वजह से पिता पुत्र दोनो की दम घुटने से मौत हो गई। अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो ने मृतक के आश्रितों को हर संभव मदद दिलाना का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रदान दृष्टया पिता पुत्र दोनो की मौत दम घुटने से प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। घटना पर हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव व जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्हें हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

Advertisment
Advertisment