/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/04/1000156881-2025-07-04-20-28-21.jpg)
अस्पताल में इलाजरत मजदूर Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
जिसमें एक मजदूर घायल हुआ है। घायल मजदूर सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव निवासी विक्रम सिंह हैं। जिसका शहर के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार को बाइक पर सवार दो अपराधी घटनास्थल पर सिंगरा खुर्द साइट पर पहुंचे। अपराधियों ने साइट पर दहशत फैलाने के लिए दो गोली चलाई। इसमें एक गोली टेंट में सो रहे मजदूर विक्रम सिंह के कमर में लगी। उसके बाद अपराधी बाइक चलाकर निकल भागे। सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा। जहां से उसके स्वजन इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई हैं। सूचना मिलने पर बारी पंचायत के मुखिया पति विनय सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल विक्रम से हालचाल लिया। साथ ही उसके स्वजनों को समझाने का कार्य किया। बताया गया कि करीब 20 दिन पूर्व मजदूरी करने के लिए विक्रम सिंगरा गया था। वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति है। उसके घर में उसकी पत्नी बबिता देवी समेत परिवार लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इधर सदर थाना की पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि क्या मामला है।