Advertisment

PALAMU:- पुलिस जवान के घर जेवर समेत लाखों की चोरी

पलामू: शहर थाना क्षेत्र बीसफुट्टा पुल कोयल नगर में पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता के घर रविवार की रात चोरी हो गई। महेंद्र मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थापित हैं।

author-image
Md Zeeshan Samar
GZB chori-1 (2)

YBN PALAMU:-

Advertisment

चोर घर में घुस कर घर सोने के जेवर व फूल के बर्तन की चोरी कर ली। इसके बाद फरार हो गए। चोरों ने लगभग दो लाख की चोरी कर चलते बने। चोरी की घटना की भनक आस पास के लोगों को भी नहीं थी। सोमवार की सुबह अचानक पुलिस की चहल कदमी बढ़ी तो लोगों को पता चला कि पड़ोसी पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता के घर चाेरी हुई है। भुक्तभोगी पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को शहर थाना में मामला दर्ज कराया है। गुप्ता ने बताया कि उनकी मां जिस कमरे में सोती थी उस कमरा की खिड़की टूटी हुई है। अंदर जाकर देखा तो कमरा में रखा सारा समाना इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखे सोने के गहने व फूल आदि के बर्तन चोरी कर ली है। चोरों ने लगभग दो लाख के समान की चोरी की है। घटना की जानकारी मिलने पर टीओपी तीन के प्रभारी अजय कुमार गुप्ता भुक्तभोगी पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता के घर पहुंचे। चोरी की घटना से संबंधित मामले की जानकारी ली।

Advertisment
Advertisment