Advertisment

PALAMU:-अंतिम क्षण तक उम्मीद बनाए रखना अच्छे खिलाड़ी की पहचान: डीईओ

एमके डीएवी. पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता शुरू | पलामू : हार में भी मनोबल बनाए रखना, अनुशासन का पालन करना, टीम भावना व मित्रता का भाव बनाए रखना हम खेल के माध्यम से सीख सकते हैं।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000171461

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन करते डीईओ Photograph: (Original)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

अंतिम क्षण तक उम्मीद बनाए रखना अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है। ये बातें पलामू के डीईओ सौरभ प्रकाश ने कही। वे शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय चियांकी स्थित एमके डीएवी पब्लिक स्कूल मैदान में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 की दो दिवसीय तृतीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इससे पूर्व सभी अतिथि व विद्यालय परिवार ने वैदिक मंत्रोचार के बीच दीप प्रज्वलनकर व खेल ध्वज फहराकर कर प्रतियोगिता शुरू कराई। मुख्य व आगंतुक अतिथियों का स्वागत मेजबान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य आलोक कुमार ने किया। कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी प्रतिभागी अपने खेल प्रदर्शन में पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी का परिचय देंगे। इससे पूर्व स्कूल की छात्राएं अंशु, गीत शर्मा,सिमरन व प्राजंलि ने मुस्कुराई ये हवा आपके स्वागत में" के बोल पर सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। नम्रता दुबे ने सबको खेल शपथ दिलाई । विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सतवीर सिंह राजा, सदस्य डा जयकुमार, गुरवीर सिंह , डीएवी इंजीनियरिंग कालेज डालटनगंज के प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव,डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। निर्णायक मंडली में सुमित बर्मन , विजय कुमार, अमरनाथ, विकास यादव ,दीपक कुमार सिंह समेत सभी विद्यालयों के खेल व आगंतुक शिक्षक मौजूद थे।
बाक्स: सात जिला के 10 डीएवी स्कूल के 265 प्रतिभागी शामिल |

Advertisment
IMG-20250725-WA0015
प्रतियोगिता में आमने-सामने प्रतिभागी Photograph: (ORIGINAL)

मेदिनीनगर: इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के तृतीय संभाग के सात जिलों के 10 विद्यालयों के कुल 265 प्रतिभागी विद्यार्थियों में 135 बालक व 130 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक- बालिकाओं की है। इसमें रांची से डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, सिल्ली, खलारी, गढ़वा जिला से गढ़वा व भवनाथपुर डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी लातेहार , डीएवी लोहरदगा, डीएवी गुमला, डीएवी सिमडेगा व एमके डीएवी पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के प्रतिभागी शामिल हैं। कराटे,ताइक्वांडो, कुश्ती, बाक्सिंग व भारोत्तोलन की प्रतियोगिता शामिल है।।
बाक्स: कराटे में हेहल रांची के स्वर्ण, लोहरदगा को रजत व कांस्य पदक,
मेदिनीनगर: समाचार लिखे जाने तक कराटे 14 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में रांची हेहल के छात्र आदित्य कांत ने स्वर्ण, लोहरदगा डीएसपी के अमन उरांव रजत व नवनीत भगत व प्रशांत कुमार महतो कांस्य पदक जीता।

Advertisment

बाक्सिंग में गढ़वा को मिला स्वर्ण
बाक्सिंग 14 वर्ष आयु वर्ग में बीपी डीएवी.गढ़वा की छात्रा फायमा तहजीब ने स्वर्ण पदक जीता। 17 वर्ष आयु वर्ग में रिद्धिमा उरांव को स्वर्ण, 70 किलो वर्ग में नित्या रागनी हेहल को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए।

Advertisment
Advertisment