YBN PALAMU:-
इसका नेतृत्व भारतीय आदिम जनजाति परिषद पलामू ने किया। धरना-प्रदर्शन में परिषद के केंद्रीय सदस्य विश्वनाथ परहिया, रामनाथ परहिया, सुरेंद्र परहिया,अनिता देवी व बंदु भुईयां ने कहा कि ग्रामीणों की हित रक्षा को परिषद हर स्तर पर आंदोलन करेगा। कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2000 व 2008 के तहत आदिम जनजाति को पांच एकड़ भूमि पट्टा पर लेकर रहेंगे। कहा कि आदिम जनजाति मजदूर, किसान,आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन से बेदखल करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व सरकार कार्रवाई नहीं करती है सड़क से सदन तक आंदोलन होगा। कहा कि एमओ की मिलीभगत से जनवितरण प्रणाली के डीलर राशन घोटाला कर रहे। प्रशासन इसकी जांच कराए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार विधवा,दिव्यांग,वृद्धा पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार करे। वंचित गरीब,दलित, किसान, मजदूर आदिम जनजातियों का अविलंब राशन कार्ड बनाया जाए। धरना-प्रदर्शन में रैमल मिस्त्री,उपेंद्र मिस्त्री, सीता राम परहिया, दीनानाथ परहिया, ओम प्रकाश भईयां, मुखलाल सिंह चेरो,कोदू सिंह, रामलाल परहिया, पार्वती देवी, महेंद्री देवी, सरजू परहिया,मानमती देवी,सुषमा देवी,बसंती देवी,दुलाती देवी, लीलावती देवी,सुरेश परहिया,जटू परहिया,इंदू देवी, शिव भुईयां समेत काफी आदिम जनजाति के लोग शामिल थे। इसके बाद परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल पलामू की उपायुक्त समीरा एस से भेंटकर मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व परिषद ने स्थानीय शिवाजी मैदान से रैली निकाली। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा।