/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/12/palamu-news-graphics-2025-07-12-20-04-43.jpg)
YBN PALAMU
YBN PALAMU:-
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय सिंह के मकान में अवैध तरीके से विदेशी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापान के बाद तत्काल एक छापेमारी दल का गठन किया गया। यह टीम संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की। मौके पर एक व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा था कि पुलिस बल के जवान सतर्कता से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम योगेन्द्र सिंह बताया। वह नावाबाजार थाना क्षेत्र के तमदागा गांव का निवासी है। मकान की तलाशी लेने पर दो कमरों से रायल कैरिज ब्रांड की विदेशी शराब मिली। इसमें 180 एमएल की 10 हजार 320 बोतल, 350 एमएल की 7 हजार 200 बोतल, 750 एमएल की 240 बोतलें शामिल हैं। आरोपित के पास शराब से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में योगेंद्र ने बताया कि वह मकान मालिक संजय सिंह व बिहार निवासी सोनू सिंह के साथ मिलकर यह शराब का धंधा चला रहा था। उसका काम शराब की लोडिंग-अनलोडिंग और रेकी करना था। इसके लिए उसे पैसे मिलते थे। पुलिस ने योगेंद्र को झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में पुअनि सुबोध कुमार, विपिन कुमार समेत अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।