Advertisment

PALAMU:-लोक अदालत में 82 मामलों का निपटारा, 31 लाख से अधिक की राशि सेटल

जिला व्यवहार न्यायालय में लगा मासिक लोक अदालत | पलामू :डालसा की ओर से शनिवार को जिला व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

author-image
Md Zeeshan Samar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

पीडीजे दिवाकर पांडेय के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत में 82 मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इसमें 31 लाख एक हजार 360 रुपये की राशि सेटल हुई। लोक अदालत के सफल संचालन हेतु 10 पीठों का गठन किया गया था। पीठ संख्या एक में कुटुंब न्यायालय से जुड़े मामले का निस्तारण प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता वीणा मिश्रा ने किया। पीठ संख्या दो में डीजे कोर्ट व एमएसीटी से जुड़े चार मामलों में 20 लाख 30 हजार की राशि सेटल हुई। पीठ संख्या तीन में विद्युत विभाग के 26 मामलों का निपटारा अखिलेश कुमार व संतोष कुमार पांडेय ने किया, जिसमें 3 लाख 12 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। पीठ संख्या चार में 32 आपराधिक मामलों का निपटारा एसीजेएम सुशीला सोरेंग व अधिवक्ता सतीश कुमार दुबे ने किया, जिसमें 2 लाख 10 हजार 800 रुपये की राशि सेटल हुई। पीठ संख्या पांच व छह में सिविल जज सीनियर और जूनियर डिवीजन कोर्ट के मामलों का निपटारा निशिकांत, निर्भय प्रकाश व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह, वीर विक्रम वक्स राय ने किया। पीठ संख्या सात में एनआई एक्ट से संबंधित मामलों का निपटारा जेएम रोजलिना बारा और अधिवक्ता संतोष तिवारी ने किया। पीठ संख्या आठ में रेलवे कोर्ट से जुड़े 10 मामलों में 4300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। निस्तारण प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने किया। पीठ संख्या नौ में प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व सदस्य महिमा श्रीवास्तव ने किया। पीठ संख्या दस में एक्जीक्यूटिव व राजस्व मामलों का निस्तारण सदर एसडीएम सुलोचना मीना व अधिवक्ता नीतू सिंह ने किया।

Advertisment
Advertisment