/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/1000201026-2025-09-03-20-30-23.jpg)
बैठक में शामिल झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदधारी व सदस्यगण Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
इसकी अध्यक्षता रामदत्त मिश्र ने की। बैठक में संकल्प लिया गया कि मोर्चा अपनी मांग के समर्थल में 5 सितंबर को होने वाले महाधाना को सफल बनाएंगे। काफी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। मोर्चा ने प्रस्ताव पारित किया कि वित्त रहित संस्थानों की अनुदान राशि संबद्ध डिग्री कालेजों के समान 75 प्रतिशत वृद्धि की जाए। इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद में रखा जाएगा। वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने। नियमावली बनाने सेवा सरकारी संवर्ग में कराने, कार्मिक विमान द्वारा 17 मार्चा 2023 के निर्गत पत्र के आलोक में सेवा स्थाई करने की मांग शामिल है। मोर्चा के अध्यक्ष मंड सदस्य सह इंटर कालेज के महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विभाग ने शासी निकाय व अवधि विस्तार के नाम पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान से स्कूल, कालेजों को वंचित कर दिया। इन सबके खिलाफ 5 सितंबर को रांची स्थित राजभवन के समक्ष एक दिनी महाधरना दिया जाएगा। इसमें काफी संख्या में प्राध्यापक व कर्मचारियों से भाग लेने की अपील की है। बैठक में मोर्चा के तीनों जिला पलामू ,गढ़वा व लातेहार जिला के इंटर कालेज, उच्च-विद्यालय, संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-प्रतिनिधियों समेत मोर्चा के पलामू प्रमंडल के सभी वित्त रहित शिक्षक- कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक योगेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, विनय कुमार,अंशुल सिन्हा,अविनाश कुमार सिंह, मृत्युंजय प्रसाद सिन्हा, शांति देव द्विवेदी, संजय कुमार द्विवेदी, देवराज राम, आशुतोष कुमार सिंह,अजय कुमार,बिरजी देवी,अमित कुमार,विनोद कुमार रजक,सुशील कुमार सिन्हा,मधुमाला सिंह,वेद प्रकाश सिंह,पारसनाथ,भोला मेहता समेत काफी लोग शामिल थे।