/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/02/1000200224-2025-09-02-20-12-31.jpg)
नियुक्ति पत्र देने से पहले चयनित सहायक आचार्यो को महत्वपूर्ण जानकारी देती पलामू की डीएसओ प्रीति किस्कू Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
इसमें सांकेतिक रूप से पलामू के पांच सहायक आचार्यों नन पारा शिक्षक भाष्कर अभिषेक, सीताराम साह, सुरेंद्र दुबे, प्रशांत रजक व पारा शिक्षक से चयनित अजय प्रसाद गुप्ता को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके बाद शेष 75 सहायक आचार्यों को स्थानीय डीआरडीए सभागार में हुए सादा समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पलामू की डीएसओ सह नोडल पदाधिकारी प्रीति किस्कू व डीएसई संदीप कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मालूम हो कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ग छह से आठ के गणित व विज्ञान विषय के लिए सहायक आचार्यों का चयन किया था। पूरे राज्य के लिए 1454 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसमें पलामू के लिए 80 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण के पहले जिला नोडल पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने चयनित सहायक आचार्यों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि कर्म ही पूजा होती है। बच्चाें को शिक्षित करने से बड़ा पुणित कार्य कोई नहीं है। इंसान व हैवान के बीच अंतर समझने व समाझने की शिक्षा कुंजी होती है।