Advertisment

PALAMU:-पूर्व मंत्री के निधन पर झामुमो, भाजपा व अन्य संगठनों ने जताया शोक

जनता का सच्चे प्रतिनिधि थे ददर्द दूबे : राजेंद्र || पलामू : एकीकृत बिहार के मंत्री रहे व धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) के निधन पर झामुमो, भाजपा सहित अन्य संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000162528

YBN PALAMU:-

Advertisment

झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि स्वयं दूबे एक संघर्षशील व जनसरोकारों के प्रति समर्पित जननेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों व वंचितों के हक-अधिकार की लड़ाई में समर्पित कर दिया। जनहित के मुद्दों पर उनकी स्पष्टवादिता, निर्भीकता व निरंतर सक्रियता उन्हें जनता का सच्चा प्रतिनिधि बनाती थी। व्यक्तिगत रूप से उनका स्नेह, मार्गदर्शन व सानिध्य हमेशा प्राप्त होता रहा है।

बाक्स : पलामू की जनता के प्रेरणास्रोत थे ददई दूबे : बिट्टू पाठक

Advertisment

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि पलामू की जनता के प्रेरणास्रोत, मजदूरों की बुलंद आवाज, हम सभी के अभिभावक, आदर्श नेता धनबाद के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री ददई दूबे जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।यह सिर्फ कांग्रेस परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन पर ऋत्विज परिवार ने शोक जताया

ऋत्विज परिवार की ओर से शुक्रवार को हमीदगंज स्थित मणिकांत उपाध्याय के आवास पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता रजनीकांत पांडेय ने की। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. अरुण शुक्ला ने बताया कि दुबे जी का निधन गुरुवार शाम दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुआ। उनके असामयिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।शोकसभा में हरिनंदन चौबे, विभाकर पांडेय, संतोष शुक्ला, रमेश पांडेय, राजीव पांडेय, मनीष तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे

Advertisment
Advertisment