/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/1000251484-2025-11-11-19-00-36.jpg)
धरना में बोलती दिव्या भगत Photograph: (Orignal)
YBN PALAMU:-
इससे पहले दिल्ली में हुए वीभत्स धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एक मिनट का मौन धारण किया गया। धरना में माले की नगर कमिटी सचिव दिव्या भगत ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। नगर निगम बनने से मेदिनीनगर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के बजाए असुविधा हो रही है। शहरवासियों को अधिक रेड टेप भ्रष्टाचार व उगाही का सामना करना पड़ रहा है। होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिया गया है। शहर में रहना मंहगा हो गया है। आम लोगों को सामान्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान किया जा रहा है। मांग करते हैं कि सभी प्रमाण पत्र के लिए सिंगल विंडो बनाया जाए। तय समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्रों को निर्गत करने की गारंटी दी जाए। आनाकानी कर रहे अधिकारियों पर करवाई की हो। धरना में आइसा जिला अध्यक्ष गुड्डू भुइयां, जिला सचिव गौतम दांगी, पवन विश्वकर्मा, अंकित मेहता, रामपति देवी आदि ने ने कहा कि मेदिनीनगर ऐतिहासिक शहर है। यहां राज्य में सबसे पहले नगरपालिका का निर्माण हुआ है। शहर में कई प्राचीन पुस्तकालय साहित्यिक इतिहास के गवाह हैं। बावजूद नगर निगम बनने के बाद जनता की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। नगर निगम के सुंदरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपयों का बंदरबांट हुआ है। शहर की स्थिति बदतर होती जा रही है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए, कोई ब्लूप्रिंट योजना नहीं है। हम शहरवासियों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us