Advertisment

Palamu: वोट के लिए नहीं, देश की अखंडता लिए हो सेना का इस्तेमाल : त्रिपाठी

सभा के माध्यम से सेना का मनोबल बढ़ाने का किया जा रहा है काम : सुबोधकांत | स्थानीय नगर निगम के कचहरी प्रांगण में शुक्रवार को कांग्रेस की जयहिंद सभा आयोजित की गई।

author-image
Md Zeeshan Samar
मेदनी नगर में कांग्रेस की आयोजित जैन सभा में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व मंचासीन पूर्व केंद्रीय मंत्री केएन त्रिपाठी व अन्य।

मेदनी नगर में कांग्रेस की आयोजित जैन सभा में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व मंचासीन पूर्व केंद्रीय मंत्री केएन त्रिपाठी व अन्य। Photograph: (Original )

YBN PALAMU:-

Advertisment

इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुबोधकांत सहाय व कांग्रेस के पलामू के प्रभारी विनय कुमार सिन्हा उर्फ दीपू सिन्हा शामिल हुए। सभा को कार्यक्रम संयोजक कृष्णा नंद त्रिपाठी ने संबोधित किया। कहा कि मात्र तीन दिन के समय में हमारी सेना पीओके को कब्जे में ले लेती । कांग्रेस पहलगाम घटना व आपरेशन सिंदूर पर भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। हां किसी भी दल को इस मुद्दे पर वोट की राजनीति नहीं करने देंगे। सेना का इस्तेमाल वोट के लिए नहीं देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता के लिए होना चाहिए। जब सिंदूर लेकर बांटने का काम करेंगे तो यह प्रश्न अवश्य खड़ा होगा कि आखिरकार पीओके पर कब्जा क्यों नहीं हुआ। उन्होंने मंच से युद्ध की वकालत करने की नीति को बंद कर दो फ्रंटो पर लड़ने की तैयारी करने की सलाह दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने देश की सेना के सम्मान में सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। सेना का मनोबल बढ़ाने की अपील की। कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश के आलोक में जय हिन्द सभा हो रही है। इसके संयोजक केएन त्रिपाठी झुकने वाला नेता नहीं है। यह सभी के लाडले व चहेते हैं। पलामू प्रभारी विनय कुमार सिन्हा उर्फ दीपू सिन्हा ने कहा कि सैनिकों के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारे सैनिक हमारी देश की शक्ति हैं। इन पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। सभी मंचासीन नेताओं ने जय हिन्द सभा के संयोजक त्रिपाठी को पूर्व में सेना में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का आरंभ व समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह व मंच संचालन विनोद तिवारी व परम देव सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। सभा में विजय चौबे, शमीम अहमद राईन, रामचंद्र दीक्षित, सत्यनारायण सिंह, विमला कुमारी, रुद्र शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने किया। मौके पर रंजन दूबे, संतोष चौबे, पूर्णिमा पांडेय, सागर दास, ईश्वरी प्रसाद सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, सुधीर चंद्रवंशी, मनोज सिंह, नकी खान, नसीम अहमद खान, मुन्ना खान, जावेद खान, राजेश चौरसिया, शंभु चौरसिया, अरविंद पासवान, कौशल दुबे, पपलू दुबे, दिलीप चंद्रवंशी समेत विभिन्न प्रखंडों से आए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisment
Advertisment